Q1. Heartless शब्द के अक्षरों को बिना दोहराएं और प्रत्येक अक्षर का एक ही बार प्रयोग कर कितने शब्द बनाए जा सकते हैं?
Answer - 3
हल
इससे तीन शब्द बन सकेंगे। He, Art और Less। He का मतलब वह, art का मतलब कला और less का मतलब कम
Q2. शब्द ONMO के अक्षरों से एक उपग्रह बनता है जिसका अंतिम अक्षर क्या होगा?
Answer - N
हल
पृथ्वी का उपग्रह है चंद्रमा यानी चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है। चंद्रमा को इंग्लिश में MOON कहते हैं यानी इस सवाल का सही जवाब होगा N। सौरमंडल का पांचवां सबसे विशाल प्राकृति उपग्रह चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक है। पृथ्वी से लगभग 3,84365 किलोमीटर दूर चंद्रमा का धरातल असमतल और इसका व्यास 3476 कि.मी है
Q3. अगली संख्या क्या होगी?
6, 17, 39, 72, ?
Answer - 116
हल
इसमें हर संख्या में 11 का गुणक जुड़कर अगली संख्या बन रही है। 6 में 11 जुड़ा तो 17, फिर 17 में 22 जुड़ा तो 39 और 39 में 33 जुड़ा तो 72। अब अगली संख्या 72 है और 11 का अगला गुणक 44 है। 72 में 44 जुड़ेगा तो 116 आएगा। इसका सही उत्तर 116 होगा।
0 Comments