9 दिसंबर 2020 करंट अफेयर्स
1. हाल ही में भारत, G20 शिखर सम्मेलन वर्ष 2022 की जगह अब कब मेजबानी करेगा?
A. वर्ष 2021
B. वर्ष 2023
C. वर्ष 2024
D. वर्ष 2025
Answer: B. वर्ष 2023
(हाल ही मेंपिछले साल (2019) में G20 समिट जापान के ओसाका शहर में आयोजित हुआ था।)
2. हाल ही में जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता वर्ष 2020 में किस देश ने की?
A. सऊदी अरब
B. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
C. ईरान
D.भारत
Answer: A. सऊदी अरब
(हाल ही में यह शिखर सम्मेलन 21 और 22 नवंबर 2020 को वर्चुली हुआ। इस शिखर सम्मेलन की थीम : 'सभी के लिए 21वीं सदी के अवसरों का एहसास'!)
3. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के खिलाड़ी की न्यूनतम उम्र क्या तय की है?
A. 15 वर्ष
B. 14 वर्ष
C. 13 वर्ष
D. 12 वर्ष
Answer: A. 15 वर्ष
(हाल ही में 19 नवंबर 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ये घोषणा की है। आईसीसी बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह नियम बनाया है। यह आयु सीमा नियम आईसीसी के टूर्नामेंट्, द्विपक्षीय क्रिकेट और अंडर-19 क्रिकेट सभी पर लागू होगा।)
4. हाल ही में जमात-उद-दावा (JUD) के सरगना और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद को किस देश ने 10 साल की सजा सुनाई है?
A. पाकिस्तान
B.अफगानिस्तान
C. ईरान
D. यूएई
Answer: A. पाकिस्तान
(हाल ही में पाकिस्तान की एंटी-टेररिज्म कोर्ट ने हाफिज को सजा आतंकवाद से जुड़े दो मामलों और टेरर-फंडिंग के सिलसिले में सुनाई है। 20 नवंबर को ये सजा सुनाई गई है।)
5. हाल ही में राष्ट्रीय नवजात सप्ताह कब मनाया जाता है?
A. 15 से 21 नवंबर
B. 16 से 22 नवंबर
C. 17 से 23 नवंबर
D. 18 से 24 नवंबर
Answer: A. 15 से 21 नवंबर
(इस बार का राष्ट्रीय नवजात सप्ताह 2020 का विषय : हर स्वास्थ्य केंद्र और हर जगह, हर नवजात शिशु के लिए गुणवत्ता, समानता, गरिमा)
0 Comments