11 December 2020 Current Affairs | 11 दिसंबर 2020 करंट अफेयर्स

 11 दिसंबर 2020 करंट अफेयर्स

1. हाल ही में इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) को हिंद महासागर में संचालन के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने मान्‍यता दी है, भारत ऐसा करने वाला कौन सा वां देश है?

A. चौथा

B. दूसरा

C. तीसरा

D. पहला

Answer: A. चौथा

(हाल ही में इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) ने 11 नवंबर 2020 को ये मान्‍यता दी है। अन्य तीन देश जिनके पास IMO द्वारा मान्यता प्राप्त नेविगेशन सिस्टम हैं, वह अमेरिका, रूस और चीन हैं।)

2. हाल ही में किस राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री तरुण गोगोई का निधन 23 नवंबर 2020 को हो गया है?

A. पश्चिम बंगाल

B. अरुणाचल प्रदेश

C. केरल

D. असम

Answer: D. असम

(हाल ही में असम राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री तरुण गोगोई का निधन 23 नवंबर 2020 को हो गया |वह 84 साल के थे।)

3. हाल ही में भारत, सिंगापुर और थाईलैंड की नौसेनाओं के बीच त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास का दूसरा संस्करण 21-22 नवंबर 2020 को हुआ, उसका क्‍या नाम है?

A. SIMBEX-2020

B. SITMEX-2020

C. PRATIX -2020

D. MEXSIT -2020

Answer: B. SITMEX-2020

(हाल ही में ये समुद्री अभ्यास अंडमान सागर में शुरू हुआ। अभ्यास के 2020 संस्करण की मेजबानी रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी (RSN) ने की।)

4. हाल ही में जिनेवा स्थित इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) का बाहरी आडीटर (External auditor) किसे नियुक्‍त किया गया है?

A. गिरीश चंद्र मुर्मू

B. सोमा राय बर्मन

C. राजीव महर्षि

D. मनोज सिन्‍हा

Answer: A. गिरीश चंद्र मुर्मू

(हाल ही में गिरीश चंद्र मुर्मू भारत के महालेखा परीक्षक और नियंत्रक (CAG - Comptroller and Auditor General) हैं। 20 नवंबर को उनको ये जिम्‍मेदारी दी गई है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।)

5.हाल ही में पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग ने मत्स्य क्षेत्र में उपलब्धियों और विकास में योगदान देने के लिए किन राज्‍यों को सम्‍मानित किया गया है?

A. ओडिशा, असम और गोवा

B. ओडिशा, असम और उत्तर प्रदेश

C. ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल

D. असम, बंगाल और उत्तर प्रदेश

Answer: B. ओडिशा, असम और उत्तर प्रदेश

(हाल ही में पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग ने मत्स्य क्षेत्र में उपलब्धियों और विकास में योगदान देने के लिए ओडिशा, असम और उत्तर प्रदेश राज्‍यों को सम्‍मानित किया गया है)

Post a Comment

0 Comments