30 नवंबर 2020 करंट अफेयर्स
1. हाल ही में देश में चार पहिया वाहनों के लिए फास्टटैग कब से अनिवार्य कर दिया गया है?
A. 1 जनवरी, 2021
B. 31 दिसंबर 2020
C. 1 मार्च , 2021
D.15 दिसंबर , 2020
Answer: A. 1 जनवरी, 2021
(हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना 9 नवंबर 2020 को जारी कर दी है। इसमें एक दिसंबर 2017 से पहले बेचे गए 'एम' और 'एन' श्रेणी के मोटर वाहन (चार पहिया) के लिए फास्टैग जरूरी किया गया है। इसके लिए केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम-1989 में संशोधन किया गया है। यह 1 अप्रैल, 2021 से लागू होगा। )
2. हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण की पहचान के बाद किस देश में 1.7 करोड़ मिंक (उदबिलाव) को मारने का आदेश हुआ है?
A. डेनमार्क
B. इटली
C. स्पेन
D. फ्रांस
Answer: A. डेनमार्क
(हाल ही में यूरोप में कोरोना वायरस की नई लहर को देखते हुए इटली, स्पेन, ब्रिटेन समेत कई देशों ने फिर से पाबंदियां लगा दी हैं। इसी बीच यूरोप के देश डेनमार्क के स्वास्थ्य अधिकारियों को मिंक पालने वाले फार्म में ऐसे वायरस मिले हैं जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता को कम कर देते हैं।)
3. हाल ही में देश की पहली सौर आधारित ग्रामीण जलापूर्ति परियोजना (Integrated Multi-Village Water Supply Project) की शुरुआत किस राज्य में की गई है?
A. गोवा
B. अरुणाचल प्रदेश
C. हिमाचल प्रदेश
D. बिहार
Answer: B. अरुणाचल प्रदेश
हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के लोअर दिबांग वैली जिले में 6 नवंबर 2020 को भारत के पहले सौर-आधारित एकीकृत बहु-ग्राम जल आपूर्ति परियोजना (IMVWSP) की शुरुआत की गई)
4. हाल ही में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर WHO बैठक आयोजित करने जा रहा है, इसमें चीन के विरोध पर किस देश को न्योता नहीं भेजा गया है?
A. भारत
B. ताइवान
C. फ्रांस
D. जर्मनी
Answer: B. ताइवान
5. हाल ही में कोविड-19 से सुदर्शन रतन का 5 नवंबर को निधन हो गया, वह किसलिए जाने जाते थे?
A. फिल्म निर्माता और निर्देशक
B. चित्रकार
C. संगीतकार
D. फैशन डिजाइनर
Answer: A. फिल्म निर्माता और निर्देशक
(हाल ही में माधुरी दीक्षित और शेखर सुमन स्टारर 'मानव हत्या' (1986) जैसी फिल्मों के निर्माता और निर्देशक सुदर्शन रतन काफी समय से बीमार थे। सुदर्शन ने 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'हाहाकार' की कहानी लिखी थी।)
0 Comments