20 नवंबर 2020 करंट अफेयर्स
1. हाल ही में सऊदी अरब के रियाद में आयोजित यूथ-20 (Y-20) शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?
A. किरेन रिजिजू
B. अमित शाह
C. राजनाथ सिंह
D. पीयूष गोयल
Answer: A. किरेन रिजिजू
(यह सम्मेलन 15 से 17 अक्टूबर 2020 तक चला।- इस शिखर सम्मेलन का विषय:- 'Government - Youth dialogue on post-COVID-19 opportunities' था।)
2. हाल ही में किस आईआईटी संस्था ने COVID-19 की जाँच के लिये कोविरैप (COVIRAP) नामक एक नए डायग्नोस्टिक परीक्षण की खोज की है?
A. आईआईटी कानपुर
B. आईआईटी दिल्ली
C. आईआईटी खड़गपुर
D. आईआईटी रुड़की
Answer: C. आईआईटी खड़गपुर
(भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इस टेस्ट को मान्यता प्रदान की है। कोविरैप में तापमान नियंत्रित करने की यूनिट, जीनोमिक एनालिसिस (Genomic Analysis) के लिये स्पेशल डिटेक्शन यूनिट और परिणाम के लिए अनुकूलित स्मार्टफोन है।)
3. हाल ही में विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) कब मनाया गया है?
A. 20 अक्टूबर
B. 24 अक्टूबर
C. 22 अक्टूबर
D. 26 अक्टूबर
Answer: b. 24 अक्टूबर
(पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, हर साल यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है।वर्ष 2020 की थीम: A win against polio is a win for global health' यानि पोलियो के खिलाफ जीत एक वैश्विक स्वास्थ्य के लिए जीत है।)
4. टेनिस खिलाड़ी जूलिया जॉर्जेस ने 31 साल की उम्र में सन्यास ले लिया, वह किस देश की खिलाड़ी हैं?
A. स्पेन
B. जर्मनी
C. भारत
D. जापान
Answer: B. जर्मनी
(जूलिया जोर्जेस विंबलडन की पूर्व सेमीफाइनलिस्ट रही हैं।)
5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने हाल ही में एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना की शुरूआत की?
A. बिहार
B. कर्नाटक
C. उत्तराखंड
D. केरल
Answer: C. उत्तराखंड
(उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस योजना की शुरुआत की। इसके तहत किसानों को दिए जाने वाले ब्याज मुक्त ऋण की सीमा 2 लाख रुपये से 3 लाख रुपये की गई है.)
0 Comments