4 December 2020 Current Affairs | 4 दिसंबर 2020 करंट अफेयर्स

 4 दिसंबर 2020 करंट अफेयर्स

 1. हाल ही में किस राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री संचमान लिम्‍बू का निधन 8 नवंबर 2020 को हो गया?

A. मणिपुर

B. मेघालय

C. उत्‍तर प्रदेश

D. सिक्किम

Answer: D. सिक्किम

(वह सिक्किम के चौथे सीएम रह चुके थे। उनकी उम्र 73 वर्ष थी।  वह 2 जून से 12 दिसंबर 1994 तक सीएम रहे।)

2. हाल ही में उत्‍तराखंड में किस झील पर देश का सबसे लंबा सिंगल लेन मोटरेबल 'डोबरा चांठी सस्पेंसन ब्रिज' (Motorable Suspension Bridge) बना है?

A. झेलम झील

B. टिहरी झील

C. विश्‍वा झील

D. नैनीताल झील

Answer: B. टिहरी झील

(यह देश का सबसे लंबा सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंसन ब्रिज (Motorable Suspension Bridge) है। 725 मीटर लंबे इस पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। इस ब्रिज के निर्माण का कार्य 2006 में शुरू हुआ था।)

3.हाल ही में राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया गया है?

A. 9 नवंबर

B. 10 नवंबर

C. 11 नवंबर

D. 12 नवंबर

Answer: C. 11 नवंबर

(हाल ही में यह दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्‍मदिन पर मनाया जाता है।- वह भारत के पहले शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्, लेखक थे। उन्‍होंने ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की स्थापना की थी।)

4. हाल ही में मछली पकड़ने वाले समुदाय की आजीविका में सुधार करने के लिए 'परिवर्तनम' कार्यक्रम किस राज्‍य में शुरू किया गया है?

A. तमिलनाडु

B. आंध्र प्रदेश

C. केरल

D. कर्नाटक

Answer: C. केरल

(हाल ही में परिवर्तनम' एक पर्यावरणीय कार्यक्रम है।- इस योजना का मुख्य उद्देश्य समुद्र तट के किनारे युवाओं के आजीविका कौशल में सुधार करना है। और मछुआरा समुदाय के सामाजिक-आर्थिक उत्थान को सक्षम बनाना है।)

5. हाल ही में पेरिस मास्टर 2020 का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?

A. नावाक जोकोविच

B. राफेल नडाल

C. डेनियल मेडवेडेव

D. अलेक्जेंडर ज्वेरेव

Answer: C. डेनियल मेडवेडेव

(हाल ही में 9 नवंबर को ये खिताब जीता गया।- रूस के डेनियल मेडवेडेव (Daniil Medvedev) ने टेनिस में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 5-7, 6-4, 6-1 से हराकर पेरिस मास्टर 2020 का खिताब जीत लिया है।)


Post a Comment

0 Comments