14 दिसंबर 2020 करंट अफेयर्स
1. हाल ही में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 'विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020' को मंजूरी दे दी है, इसके तहत अधिकतम कितने साल की सजा का प्रावधान है?
A. 10 साल
B. 5 साल
C. 2 साल
D. 15 साल
Answer: A. 10 साल
(हाल ही में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 'विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन
प्रतिषेध अध्यादेश-2020' को मंजूरी दे दी है, इसके तहत अधिकतम 10 साल की
सजा का प्रावधान है)
2. हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 25 नवंबर 2020 को राज्य में आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लगा दिया है, ये किन विभागों के कर्मचारियों पर लागू होगा?
A. सभी विभागों पर
B. पुलिस और बैंकिंग
C. राज्य सरकार के नियंत्रण वाले सरकारी विभाग
D. प्राधिकरण
Answer: C. राज्य सरकार के नियंत्रण वाले सरकारी विभाग
(हाल ही में योगी सरकार ने अगले छह महीने तक प्रदेश में किसी भी सरकारी विभाग, सरकार के नियंत्रण वाले निगम और प्राधिकरणों में हड़ताल करने पर रोक लगा दी है। प्रदेश सरकार ने अत्यावश्यक सेवाओं के अनुरक्षण, 1996 की धारा 3 की उपधारा (1) के द्वारा दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए एस्मा लागू कर दिया है।)
3. हाल ही में बिहार विधानसभा का स्पीकर किसे चुना गया है?
A. विजय कुमार सिन्हा
B. तेजस्वी यादव
C. जीतन राम मांझी
D. भूदेव चौधरी
Answer: A. विजय कुमार सिन्हा
(हाल ही में राज्य में 51 साल यानी 1969 के बाद स्पीकर पद के लिए चुनाव हुआ। 53 साल के स्पीकर सिन्हा लखीसराय से लगातार तीसरी बार भाजपा विधायक हैं।)
4.हाल ही में राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का निधन 25 नवंबर 2020 को हो गया, वह किस पार्टी के नेता थे?
A. भाजपा
B. बीएसपी
C. कांग्रेस
D. राजद
Answer: C. कांग्रेस
(हाल ही में वह गुजरात से राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के कद्दावर नेता थे।- वर्ष 2001 से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे। 71 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ।)
5. हाल ही में भारत का पहला मॉस गार्डन (हरिता/ काई का बगीचा) किस जिले में स्थापित किया गया है?
A. देहरादून
B. नैनीताल
C. शिमला
D. चंडीगढ़
Answer: B. नैनीताल
(हाल ही में 20 नवंबर को जल पुरुष डा. राजेंद्र सिंह ने इसका शुभारंभ किया है। इसका अप्रूवल वर्ष 2019 जुलाई में किया गया था।मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान संजीव चतुर्वेदी के अनुसार, शहर के सडि़याताल क्षेत्र में यह गार्डन करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया गया है।)
0 Comments