13 December 2020 Current Affairs | 13 दिसंबर 2020 करंट अफेयर्स

 13 दिसंबर 2020 करंट अफेयर्स

1.हाल ही में केंद्र सरकार ने लक्ष्‍मी विलास बैंक का विलय किस बैंक के साथ करने का फैसला किया है?

A. एचडीएफसी

B. स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया

C. डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड

D. पंजाब नेशनल बैंक

Answer: C. डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (DBIL)

(हाल ही में 25 नवंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रीमंडल ने यह फैसला किया।)

2. हाल ही में चक्रवाती तूफान निवार 25-26 नवंबर 2020 को किस केंद्र शासित प्रदेश के समुद्र तट से टकराया?

A. अंडमान निकोबार

B. पुडुचेरी

C. दादर नागर हवेली

D. दिल्‍ली

Answer: B. पुडुचेरी

(हाल ही में चक्रवाती तूफान का बड़ा असर तमिलनाडु को हुआ है। इसकी स्‍पीड 120 से 130 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।)

3. हाल ही में केंद्र सरकार ने 43 चाइनीज ऐप को किस कानून के तहत प्रतिबंधित किया है?

A. इन्‍फॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी एक्‍ट

B. इनकम टैक्‍स एक्‍ट

C. नेशनल सिक्‍योरिटी एक्‍ट

D. फॉरेन ट्रेड एक्‍ट

Answer: A. इन्‍फॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी एक्‍ट

(हाल ही में भारत-चीन तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बोल्‍ड डिसीजन लिया है।)

4. हाल ही में लैंडलाइन फोन से मोबाइल पर कॉल करते समय मोबाइल नंबर से पहले कौन सा अंक लगाना 15 जनवरी 2021 से अनिवार्य होगा?

A. 0

B. 1

C. 8

D. 9

Answer: A. 0

(हाल ही में ट्राई (टेलीफोन रेग्‍यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की सिफारिश पर दूरसंचार विभाग ने इसे लागू करने का फैसला किया है।- सभी फिक्स्ड लाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए 15 जनवरी, 2021 से नंबर से पहले '0' लगाना अनिवार्य होगा।)

5.हाल ही में केंद्र सरकार ने 23 नवंबर 2020 को किस ऐप का अंतरराष्ट्रीय संस्करण पेश करने की घोषणा की?

A. योजना एप

B. विडमेट ऐप

C. आरोग्य सेतु ऐप

D. उमंग ऐप

Answer: D. उमंग ऐप

(हाल ही में यह संस्करण विदेश जाने वाले भारतीय पर्यटकों, प्रवासी भारतीयों और भारतीय अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए उपयोगी होगा। अब उमंग ऐप का अंतरराष्ट्रीय संस्करण अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, सिंगापुर और न्यूजीलैंड में उपलब्ध होगा।)

Post a Comment

0 Comments