12 December 2020 Current Affairs | 12 दिसंबर 2020 करंट अफेयर्स

 12 दिसंबर 2020 करंट अफेयर्स

1. हाल ही में ATP वर्ल्‍ड टूर्नामेंट 2020 किसने जीता है?

A. डेनिल मेदवेदेव

B. डॉमिनिक थीम

C. राफेल नडाल

D. नावाक जोकोविच

Answer: A. डेनिल मेदवेदेव

(हाल ही में रूस के डेनिल मेदवेदेव ने 22 नवंबर को खेले गए इस टूर्नामेंट में अमेरिका ओपन के विजेता ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थीम को हराया है।खिताब विजेता मेदवेदेव को 57 लाख डॉलर (करीब 42.27 करोड़ रुपए) प्राइज मनी मिली।)

2. हाल ही में किस देश के साथ समझौते के तहत भारतीय नौसेना (Indian Navy) को नौवां बोइंग P-8I (लंबी दूरी की समुद्री खोजी और एंटी-पनडुब्बी युद्धक विमान) मिला?

A. फ्रांस

B. चीन

C. रूस

D. यूएसए

Answer: D. यूएसए

(भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल ये नवां P8-I विमान है। बता दें, P8-I विमान एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट है, जो दुश्मन की नौसेना पर निगरानी रखता है।)

3. हाल ही में पांचवें इंडिया इंटरनेशनल चेरी ब्‍लॉसम महोत्‍सव को किस वजह से रद कर दिया गया?

A. कोविड-19

B. कानून-व्‍यवस्‍था

C. बाढ़

D. इनमें से कोई नहीं

Answer: A. कोविड-19

(हाल ही में यह फेस्टिवल हर साल मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में आयोजित किया जाता है।)

4.हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने विदेशी पेशेवरों के लिए गोल्डन वीजा की योग्‍यता बढ़ाने को फैसला किया है, जिसकी अवधि कितने वर्ष होगी?

A. 15 वर्ष

B. 16 वर्ष

C. 20 वर्ष

D. 10 वर्ष

Answer: D. 10 वर्ष

(हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने विदेशी पेशेवरों को कामकाज की इजाजत देने के हिसाब से बड़ा कदम उठाया है।)

5. हाल ही में ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्‍या 10 लाख से ज्‍यादा पाने वाला दुनिया का पहला केंद्रीय बैंक कौन सा है?

A. Banco De Mexico

B. RBI

C. RBP

D. Federal Reserve Board

Answer: B. RBI

(हाल ही में रिजर्व बैंक यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला केंद्रीय बैंक है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर 10 लाख फॉलोअर्स के साथ रिजर्व बैंक ने अमेरिका के फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (यूसीबी) को पीछे छोड़ दिया है।)


Post a Comment

0 Comments