22 November 2020 Current Affairs | 22 नवंबर 2020 करंट अफेयर्स

 

22 November 2020 Current Affairs | 22 नवंबर 2020 करंट अफेयर्स

 22 नवंबर 2020 करंट अफेयर्स

1. हाल ही में दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री पर किन राज्‍यों / UT ने प्रतिबंध लगा दिया है?

A. राजस्‍थान और ओडीशा

B. पश्चिम बंगाल और दिल्‍ली

C. कर्नाटक

D. उपरोक्‍त सभी

Answer: D. उपरोक्‍त सभी(राजस्‍थान, ओडीशा, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक)

(हाल ही में कोरोना वायरस के दौरान प्रदूषण का असर घातक हो सकता है, इसलिए इन राज्‍य और केंद्र शासित प्रदेश ने पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने चीनी पटाखों की बिक्री को दंडनीय अपराध घोषित किया है?

A. उत्‍तर प्रदेश

B. हरियाणा

C. पंजाब

D. दिल्‍ली

Answer: B. हरियाणा

(हाल ही में हरियाणा सरकार ने राज्य में आयातित पटाखों को रखने और बेचने को अवैध घोषित किया है।)

3. हाल ही में भारत में जन्मीं प्रियंका राधाकृष्णन को किस देश की कैबिनेट में शामिल किया गया है?

A. न्यूजीलैंड

B. ऑस्ट्रेलिया

C. फ्रांस

D. अमेरिका

Answer: A. न्यूजीलैंड

(हाल ही में दूसरी बार न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनने वाली जेसिंडा आर्डर्न ने 2 नवंबर को प्रियंका राधाकृष्णन को भी अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। प्रियंका मूल रूप से केरल की निवासी हैं, वह न्यूजीलैंड आने से पहले सिंगापुर के स्कूल में पढ़ीं।)

4. हाल ही में T-20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी कौन बन गए हैं?

A. विराट कोहली

B. क्रिस गेल

C. इयोन मोर्गन

D. रोहित शर्मा

Answer: B. क्रिस गेल

(हाल ही में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। 30 अक्‍टूबर को खेले गए मैच में 7वां छक्का लगाते ही गेल ने एक हजार सिक्स पूरे किए।)

5. हाल ही में यूनेस्को (UNESCO) ने भारत के किस टाइगर रिजर्व को बायोस्फीयर रिजर्व (जैव आरक्षित क्षेत्र) का दर्जा दिया है?

A. पन्ना टाइगर रिजर्व

B. कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व

C. बन्दीपुर टाइगर रिज़र्व

D. रणथंभौर

Answer: A. पन्ना टाइगर रिजर्व

(हाल ही में मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व को यूनेस्को के मैन एंड बायोस्फीयर प्रोग्राम के तहत "वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व्स" सूची में शामिल किया है।)


Post a Comment

0 Comments