21 November 2020 Current Affairs | 21 नवंबर 2020 करंट अफेयर्स

21 November 2020 Current Affairs | 21 नवंबर 2020 करंट अफेयर्स

21 नवंबर 2020 करंट अफेयर्स

1. हाल ही में भारत के किस राज्‍य की पहाडि़यों पर करोड़ों साल पुराने जीवाश्‍म (फॉसिल्स) मिले हैं?

A. तेलंगाना

B. झारखंड

C. राजस्‍थान

D. बिहार

Answer: B. झारखंड

(झारखंड के साहिबगंज जिले में राजमहल की पहाड़ियों पर जो फॉसिल्स मिले हैं, इन पर जुरासिक काल के पेड़ों की पत्तियों की छाप (लीफ इंप्रेशन) है।)

2. हाल ही में देश में पहली बार किस हाईकोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई का लाइव प्रसारण (YouTube पर) किया?

A. पटना हाईकोर्ट

B. बांबे हाईकोर्ट

C. इलाहाबाद हाईकोर्ट

D. गुजरात हाईकोर्ट

Answer: D. गुजरात हाईकोर्ट

(भारत में किसी भी हाईकोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विक्रम नाथ की अदालत ने 26 अक्‍टूबर 2020 को मुकदमे की कार्यवाही को यूट्यूब पर लाइव स्‍ट्रीम किया।)

3. हाल ही में भारत अमेरिका के बीच तीसरी 2+2 वार्ता कहां पर आयोजित हुई है?

A. वाशिंगटन डीसी

B. न्‍यूयार्क

C. दिल्‍ली

D. मुंबई

Answer: C. दिल्‍ली

(2+2 वार्ता में भारत और यूएसए के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री बातचीत करते हैं। दो साल में यह तीसरी 2+2 वार्ता है। पहली वार्ता 2018 में दिल्ली और दूसरी 2019 में वाशिंगटन में हुई थी। इस बार यह वार्ता 27 अक्‍टूबर 2020 को दिल्‍ली में हो रही है।)

4. हाल ही में राष्‍ट्रीय सुपर कंप्‍यूटिंग मिशन (NSM) का तीसरा चरण कब शुरू होगा?

A. जनवरी 2021

B. फरवरी 2021

C. मार्च 2021

D. अप्रैल 2021

Answer: A. जनवरी 2021

(इसके तहत सुपर कंप्‍यूटर की स्‍पीड को 45 पेटाफ्लॉप्‍स (PF) तक ले जाया जाएगा। यह ऐलान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मिनिस्‍ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्‍नोलॉजी) के तहत डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्‍नोलॉजी (DST) ने किया है।)

5. हाल ही में भारत को 35 साल बाद अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organization) की गवर्निंग काउंसिल की अध्‍यक्षता मिली। इसके नए अध्‍यक्ष का नाम बताएं?

A. रोशनी नाडर

B. चंदा कोचर

C. अपूर्वा चंद्रा

D. मिनी मित्‍तल

Answer: C. अपूर्वा चंद्रा

(भारत को 35 साल बाद गवर्निंग बॉडी की अध्‍यक्षता मिली है। श्रम और रोजगार सचिव अपूर्वा को अक्टूबर 2020- जून 2021 तक की अवधि के लिए अध्यक्ष चुना गया है।- वह महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच की IAS अधिकारी हैं।)

Post a Comment

0 Comments