14 नवंबर 2020 करंट अफेयर्स
1. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट 'Human Cost of Disasters 2000-2019' के अनुसार किस आपदा (disasters) में सबसे ज्यादा लोग मारे गए?
A. हिन्द महासागर में 2004 का भूकंप व सुनामी
B. हैती में 2010 में भूकंप
C. म्यांमार में 2008 में तूफान
D. चीन में 2008 में भूकंप
Answer: A. हिन्द महासागर में 2004 का भूकंप व सुनामी
(संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट 'Human Cost of Disasters 2000-2019' के अनुसार हिन्द महासागर में 2004 का भूकंप व सुनामी आपदा (disasters) में सबसे ज्यादा लोग मारे गए)
2. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट 'Human Cost of Disasters 2000-2019' के अनुसार आपदाओं से दुनिया को कितनी रकम का नुकसान हुआ?
A. 2.97 ट्रिलियन यूएस डॉलर
B. 3.97 ट्रिलियन यूएस डॉलर
C. 4.97 ट्रिलियन यूएस डॉलर
D. 5.97 ट्रिलियन यूएस डॉलर
Answer: A. 2.97 ट्रिलियन यूएस डॉलर
(आपदा से आर्थिक नुकसान- महादेश (कांटिनेंट) की बात करें तो सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका को 45% हुआ।- एशिया को 43% का नुकसान।)
3. हाल ही में विश्व खाद्य दिवस (World food day) कब मनाया गया है?
A. 16 अक्टूबर
B. 15 अक्टूबर
C. 14 अक्टूबर
D. 13 अक्टूबर
Answer: A. 16 अक्टूबर
(विश्व खाद्य दिवस संयुक्त राष्ट्र के Food and Agriculture Organization (FAO) ने घोषित की थी। इसी दिन खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना 16 October 1945 को हुई थी।)
4. हाल ही में PM नरेंद्र मोदी ने खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की 75वीं वर्षगांठ और विश्व खाद्य दिवस पर कितने रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया?
A. 500 रुपए
B. 100 रुपए
C. 75 रुपए
D. 50 रुपए
Answer: C. 75 रुपए
(हाल ही में PM नरेंद्र मोदी ने खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की 75वीं
वर्षगांठ और विश्व खाद्य दिवस पर 75 रुपए का स्मारक सिक्का जारी
किया है)
5.हाल ही में ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे कब मनाया गया है?
A. 17 अक्टूबर
B. 16 अक्टूबर
C. 15 अक्टूबर
D. 14 अक्टूबर
Answer: C. 15 अक्टूबर
(ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे मनाने का उद्देश्य हाथों को अच्छी तरह से धोने के फायदों और महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।पहला ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे 2008 में मनाया गया।)
0 Comments