07 May 2020 Current Affairs
1. हाल ही में US ने किस भारतीय मूल को अमेरिकी अधिवक्ता को संघीय अदालत का जज नामित किया है?
उत्तर - सरिता कोमाती रेड्डी
( हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी अधिवक्ता को न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में बतौर न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के लिए सोमवार को नामित किया। न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश के तौर पर नामित, सरिता कोमातीरेड्डी, एक अभियोजक हैं और कोलंबिया लॉ स्कूल में कानून पढ़ाती हैं)
2. हाल ही में तेलंगाना सरकार ने लॉकडाउन कब तक बढ़ा दिया है?
उत्तर - 29 मई
( हाल ही में तेलंगाना सरकार ने पूर्णबंदी 29 मई तक बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने कल शाम हैदराबाद में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह घोषणा की है)
3. हाल ही में जापान में राष्ट्रीय आपातकाल कब तक बढ़ा दिया है?
उत्तर - 31 मई
( हाल ही में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कोरोना की चुनौती को देखते हुए देश में राष्ट्रीय आपातकाल को मई महीने के अंत तक बढ़ाने का फैसला किया है)
4. हाल ही में किस उड़ानों पर प्रतिबंध तक सभी मौजूदा वीजा स्थगित किए गए है?
उत्तर- अंतरराष्ट्रीय
( हाल ही में सरकार ने विदेशी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा को अगले आदेश तक निलम्बित रखा है। ये सभी वीजा पिछले आदेश में इस महीने की 3 तारीख तक निलम्बित किए गए थे। यह आदेश कुछ निश्चित श्रेणी के वीजा पर लागू नहीं होगा। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सभी वीजा अंतरराष्ट्रीय उडानों पर रोक की अवधि हटाने तक निलम्बित रहेंगे)
5. हाल ही में अमरीकी राष्ट्रपति ने किस भारतीय मूल को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन में अपना दूत नियुक्त किया है?
उत्तर- मनीषा सिंह
( हाल ही में अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने भारतीय मूल की अमरीकी राजनयिक मनीषा सिंह को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन में अपना दूत नियुक्त किया है। पेरिस स्थित इस संगठन में सुश्री मनीषा का दर्जा राजदूत का होगा। संगठन का उद्देश्य आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को बढावा देना है। छत्तीस देश इस संगठन के सदस्य हैं)
6. हाल ही में सरकार ने आरोग्य सेतु की कौन सी सेवा शुरू की है?
उत्तर- आईवीआरएस
( हाल ही में केन्द्र सरकार ने फीचर फोन या लैंडलाइन फोन वाले लोगों के लिए आरोग्य सेतु आईवीआरएस सेवा शुरू की है। यह टोल फ्री सेवा देशभर में उपलब्ध है। इस सेवा के लिए लोगों को 1 9 2 1 नम्बर पर मिस्ड कॉल करनी होगी। इसके बाद उस व्यक्ति को फोन किया जाएगा और उसके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी)
7. हाल ही में कर्नाटक में युवा सशक्तिकरण और खेल विभाग कौन सी ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित करेंगे?
उत्तर - शतरंज
( हाल ही में कर्नाटक में युवा सशक्तिकरण और खेल विभाग तथा संयुक्त कर्नाटक शतरंज एसोसिएशन मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में फंड जुटाने के लिए आनलाइन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करेंगे)
0 Comments