11 April 2020 Current Affairs

11 April 2020 Current Affairs

11 April 2020 Current Affairs


1. हाल ही में लाइफ लाइन उडान योजना के तहत लगभग कितने टन माल की ढुलाई हुई हैं? 

उत्तर- 248 टन
( देश में कोविड-19 के मद्देनज़र लॉकडाउन अवधि के दौरान लाइफ लाइन उडान योजना के तहत लगभग दो सौ 48 टन माल की ढुलाई हुई। सरकारी और निजी क्षेत्र की एक सौ 67 उडानों के जरिए आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति की गईं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति के लिए सरकारी और निजी एयरलाइन्‍स ऑपरेटरों और संबंधित एजेंसियों के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। )

2. हाल ही में रेलवे ने पिछले महीने के 28 तारीख से अब तक जरूरतमंद लोगों को भोजन के कितने वितरित किए हैं?

उत्तर - साढ़े आठ लाख से अधिक पैकेट
( रेलवे ने 28 मार्च से अब तक जरूरतमंद लोगों को भोजन के आठ लाख 50 हजार पैकेट वितरित किये हैं। रेल मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने बताया कि इनमें से पांच लाख से अधिक पैकेट आईआरसीटीसी किचन में तैयार किये गये। पका हुआ भोजन गरीबों, भि‍खारियों, बच्‍चों, कुलियों, प्रवासी मजदूरों और रेलवे स्‍टेशनों पर फंसे व्‍यक्तियों को वितरित किया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल ने जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित करने में बड़ी भूमिका निभाई है। यह भोजन आईआरसीटीसी, एनजीओ और रेलवे के किचन में तैयार किया गया।)

3. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और किस देश के राष्ट्रपति कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के उपायों पर चर्चा की हैं?

उत्तर - दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने
( प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति मून जाए इन ने आज कोविड-19 वैश्विक महामारी और दुनियाभर में स्‍वास्‍थ्‍य प्रणालियों तथा आर्थिक स्थिति पर चर्चा की।  टेलीफोन पर बातचीत में इस वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए दोनों देशों में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी साझा की गई। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि उनके विशेषज्ञ एक-दूसरे से परामर्श करेंगे तथा अपने अनुभव साझा करना जारी रखेंगे ताकि वे कोविड-19 का समाधान निकाल सकें।)

4. हाल ही में तमिलनाडु में केंद्रीय और विशेष महिला कारागार, कौन सी विशेष योजना चला रहा है?

उत्तर - मास्‍क बनाने के लिए
( तमिलनाडु में कोविड-19 महामारी से निपटने के सख्‍त उपायों के बीच मदुरै में केंद्रीय और विशेष महिला कारागार  मास्‍क बनाने के लिए विशेष योजना चला रहा है।)

5. हाल ही में नगालैंड विधानसभा के अध्यक्ष विखो-ओ योशू का मुम्बई में निधन हो गया है वो कितने वर्ष के थे?

उत्तर- 69 वर्ष
( नगालैंड विधानसभा के अध्यक्ष विखो-ओ योशू का मुम्बई में इलाज के दौरान निधन हो गया। फेफड़े के कैंसर से ग्रसित श्री योशू 69 वर्ष के थे।)

6. हाल ही में म‍हान फुटबॉलर पी के बनर्जी का कोलकाता में निधन गया है वो कितने वर्ष के थे?

उत्तर - 83 वर्ष
( भारत के महान फुटबॉलर, पूर्व ओलम्पियन और पूर्व कोच प्रदीप कुमार बैनर्जी का कोलकाता में निधन हो गया है। वे 83 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो पुत्रियां हैं। पी.के. बैनर्जी 1962 में जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य थे। बैनर्जी ने फाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ गोल दागा था, जिसकी बदौलत भारत ने  2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उन्हें 1961 में अर्जुन पुरस्कार और 1990 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।फीफा ने उन्हें 2004 में शताब्दी आर्डर आफ मेरिट प्रदान किया था।)

7. हाल ही में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस का शौर्य दिवस कब मनाया गया है?

उत्तर - 9 अप्रैल
( आज के ही दिन अप्रैल 1965 में पाकिस्तानी सीमा से लगे हुए भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए पाकिस्तान सेना ने डेज़र्ट हॉक ऑपरेशन चलाया था। पाकिस्तान सीमा से लगे गुजरात के कच्छ क्षेत्र में सरदार एवं टॉक पोस्टों पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की द्वितीय वाहिनी के दो कम्पनियां तैनात थी। 9 अप्रैल 1965 को सुबह 3.30 बजे पाकिस्तान की एक पूरी इन्फेन्ट्री ब्रिगेड ने सरदार व टॉक चौकियों पर हमला कर दिया था।)

8. हाल ही में ओलंपिक क्वालफिकेशन की नई समय सीमा घोषित की गयी है?

उत्तर -29 जून 2021
( अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति आईओसी ने ओलंपिक क्वालिफिकेशन की नई समय सीमा 29 जून 2021 तय की है। टोक्यो ओलंपिक-2020 का आयोजन 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।अब ओलंपिक का आयोजन अगले साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच में होगा l)

9. हाल ही में NHAI ने किस वित्‍तीय वर्ष के दौरान सर्वाधिक राष्‍ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया है?

 उत्तर- 2019-20
( बीते कुछ वर्षों में निर्माण की गति में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है और वित्‍तीय वर्ष 2018-19 में 3,380 किलोमी‍टर राष्‍ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया। इसी परिपाटी को बरकरार रखते हुए वित्‍तीय वर्ष 2019-20 में एनएचएआई ने 3,979 किलोमीटर राष्‍ट्रीय राजमार्गों का निर्माण कर 1995 में अपनी स्‍थापना के बाद सर्वाधिक निर्माण कार्य किया।)

10. हाल ही में चेन्नई कौन से वाहनों पर अस्थाई दुकानों के जरिए आवश्यक सामान घर-घर पहुंचेगा?

उत्तर - तिपहिया वाहनों से
( कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन  जारी है। लॉकडाउन के कारण लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा और जो पाबंदियों को अनदेखा कर बाहर आ रहे हैं वे फल-सब्जियों जैसी जरुरी चीजों की खरीददारी को कारण बता रहे हैं। ऐसे में लोगों को उनके घरों तक चीजों की सप्लाई के लिए चेन्नई कॉर्पोरेशन और तमिलनाडु ट्रेडर्स यूनियन ने हाथ मिलाया है। इन्होंने संयुक्त रूप से चेन्नईवासियों के लिए फल, सब्जियों और अन्य जरूरी सामान की मोबाइल शॉप्स यानि थ्री-व्हीलर्स में लोगों को उनके घरों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाना गुरुवार से शुरु कर दिया है।)