अर्थशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्न



अर्थशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्न



1. भारत की अर्थव्यवस्था कैसी है
उत्तर.  मिश्रित अर्थव्यवस्था

2. मिश्रित अर्थव्यवस्था का क्या अर्थ है
उत्तर. सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र का साथ-साथ होना

3. आर्थिक दृष्टि से भारत कैसा देश है
उत्तर.  विकासशील

4. भारतीय अर्थव्यवस्था में कौन-से क्षेत्र की हिस्सेदारी सकल राष्ट्रीय उत्पाद में सबसे अधिक है
उत्तर.  तृतीयक क्षेत्र

5. क्रयशक्ति समता (Purchasing Power Parity-PPP) के आधार पर विश्व में भारतीय अर्थव्यवस्था का कौन-सा स्थान है
उत्तर.  तीसरा

6. भारत की कुल श्रमशक्ति का कितना भाग कृषि में लगा है
उत्तर.  52%

7. भारत में बेरोजगारी के आंकड़े कौन एकत्रित प्रकाशित करता है
उत्तर.  राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ)

8. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान कहाँ स्थित है
उत्तर.  हैदराबाद

9. संरचनात्मक बेरोजगारी का प्रमुख कारण क्या है
उत्तर.  अपर्याप्त उत्पादन क्षमता

10. योजना आयोग किसके सवेक्षण के आधार पर गरीबी की रेखा से नीचे के लोगों का आकलन करता है
उत्तर. राष्ट्रीय नमुना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ)

11. अंतोदय कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है
उत्तर.  गरीबों में से अधिक गरीब की मदद करना

12. कुटीर ज्योति योजना क्या है
उत्तर.  ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को निःशुल्क विद्युत सुविधा देना

13. वर्ल्ड डवलपमेंट रिपोर्ट किसका वार्षिक प्रकाशन है
उत्तर.  विश्व बैंक

14. बंद अर्थव्यवस्था का अर्थ क्या है
उत्तर.  आयत-निर्यात बंद

15. भारत में प्रच्छन्न बेरोजगारी सामान्यतः कहाँ दिखाई पड़ती है
उत्तर. कृषि में

16. भारत में निर्धनता के स्तर का आकलन किससे किया जाता है
उत्तर. परिवार के उपभोग व्यय के आधार पर

17. हरित सूचकांक किसके द्वारा विकतिस किया गया था
उत्तर.  संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम

18. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत किसे माना जाता है
उत्तर. डॉ. मनमोहन सिंह

19. अर्थव्यवस्था में क्षेत्रों को सार्वजनिक और निजी में किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है
उत्तर. उद्यमों के स्वामित्व के आधार पर

20. भारतीय में सर्वप्रथम राष्ट्रीय आय का अनुमान किसने लगाया था

21. भारत राष्ट्रीय आय की गणना कौन करता है
उत्तर.  केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन

22. ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी के आकलन के लिए किस सूचकांक को आधार माना गया है
उत्तर.  कृषि श्रमिकों का उपभोक्त मूल्य सूचकांक


23. ‘सर्वोदय योजनाके संस्थापक कौन थे
उत्तर.  जय प्रकाश नारायण

24. ‘वैटकिस प्रकार का कर है
उत्तर.  अप्रत्यक्ष कर

25. भारत में वैट कर कब लागू हुआ
उत्तर.  1 अप्रैल, 2005

26. करेंसी नोट प्रेस कहाँ है
उत्तर.  नासिक

27. नरसिंहम समिति का संबंध किससे है
उत्तर.  बैंकिंग सुधार

28. ‘बुल एंड बीयरशब्द किससे संबंधित है
उत्तर.  शेयर बाजार से

29. मुद्रा की मात्रा में कमी क्या कहलाती है
उत्तर.  मुद्रा का संकुचन

30. जिस नीति को देश का केंद्रीय बैंक परिणात्मक गुणात्मक उपकरणों के माध्य से लागू करता है, उसे क्या कहते हैं
उत्तर.  मौद्रिक नीति

31. जब सरकार की आय कम तथा व्यय ज्यादा होता है, उस अर्थव्यवस्था को क्या कहा जाता है
उत्तर.  घाटे की अर्थव्यवस्था

32. जब किसी आवश्यकता को कीमत, समय, स्थान से प्रस्तुत किया जाता है तो उसे क्या कहते है
उत्तर.  माँग

33.जब किसी देश की जनसंख्या की जन्म दर में पर्याप्त कमी ना हो तो उसे क्या कहा जाता है
उत्तर. जनसंख्या विस्फोट

34. आर्थिक वृद्धि का आधार क्या है
उत्तर.  उत्पादन

35. केंद्र राज्य वित्तीय विवादों का निपटारा कौन करता है
उत्तर.  वित्त आयोग

36. न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण कौन करता है
उत्तर.  कृषि लागत व मूल्य आयोग

37. उत्पादन का सबसे गतिशील कारक कौन-सा होता है
उत्तर.  पूँजी

38. किसी उद्यमी का सबसे महत्वपूर्ण कार्य क्या होता है
उत्तर. जोखिम उठाना

39. कागजी मुद्रा जारी करने का पूर्ण अधिकार किसके पास है
उत्तर.  रिजर्व बैंक के पास

40. भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण कब हुआ
उत्तर.  1949 में

41. भारतीय रिजर्व बैंक का खुली कार्यवाही का अर्थ क्रय और विक्रय में क्या है
उत्तर.  सरकारी बांडों का

42. सस्ती मुद्रा का अर्थ क्या है
उत्तर. ब्याज की दर कम होना

43. सरकार आर्थोपाय ऋण कहाँ से लेती है
उत्तर.  रिजर्व बैंक से

44. प्रति व्यक्ति आय ज्ञात करने के लिए कुल आय को किससे भाग दिया जाता है
उत्तर. देश की कुल जनसंख्या से

45. ‘मुद्रा स्वयं मुद्रा का निर्माण करती हैयह कथन किसका है
उत्तर.  क्रोऊमर

46. जिस मुद्रा में शीघ्र पलायन करने की प्रवृत्ति हो क्या कहलाती है
उत्तर.  गर्ममुद्रा

47. हिन्दू वृद्धि दर किससे संबंधित है
उत्तर.  जीडीपी से

48. भारत की राष्ट्रीय आय का प्रमुख स्रोत क्या है
उत्तर.  सेवा क्षेत्र

49. भारत में राष्ट्रीय आय समकों का आकलन किसके द्वारा किया जाता है
उत्तर.  केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा

50. वह भारतीय राज्य कौन-सा है जिसका वित्तीय लेनदेन भारतीय रिजर्व बैंक से नहीं होता है
उत्तर. जम्मू-कश्मीर